फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scams in development works Committee constituted to investigate

Farrukhabad News: विकास कार्यों में घपले की जांच के लिए कमेटी गठित

Wed, 12 Apr 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 12 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Scams in development works

Committee constituted to investigate
फर्रुखाबाद। कायमगंज ब्लाॅक की पंचायत रशीदाबाद ब्रह्मनान के विकास कार्यों में घपले की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में गबन की पुष्टि हो तो तत्कालीन प्रधान से वसूली की जाए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रशीदाबाद ब्रह्मनान निवासी मनोज कुमार पांडेय, सुलेमान, अतर सिंह ने 19 सितंबर 2022 को जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसमें कहा कि तत्कालीन प्रधान के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों में लाखों का गोलमाल कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने विकास कार्यों की जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता की कमेटी गठित की है। उन्होंने शिकायत में शामिल सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर एक माह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। जांच में सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने की पुष्टि होने पर तत्कालीन प्रधान से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed