फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   SBI debit card block and a half thousand in the district

जिले में एसबीआई के डेढ़ हजार डेबिट कार्ड ब्लॉक

Fri, 21 Oct 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
SBI debit card block and a half thousand in the district
एटीएम हुए खाली - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन बैंकिंग की सुरक्षा में सेंध के चलते स्टेट बैंक ने साढ़े छह लाख डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। बैंक के मुताबिक जिले में ही करीब डेढ़ हजार उपभोक्ताओं के डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक ने भी अपने ग्राहकों को पिन बदलने की सलाह दी है। त्यौहारों के समय डेबिट कार्ड ब्लॉक होने से कार्ड धारक परेशान हैं। पैसे के लिए उन्हें बैंक में चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



फतेहगढ़ एसबीआई के चीफ मैनेजर एसके. पाठक से इस मुद्दे पर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सुरक्षा में छेंद होने के कारण ऐसे डेबिट कार्ड के पासवर्ड साइबर क्राइम करने वालों ने हासिल कर लिए हैं। यह जानकारी होते ही कारपोरेट ने तकरीबन साढ़े छह लाख डेबिट कार्ड ब्लॉक कर दिए। चीफ मैनेजर ने कहा कि उनके पास लोग अपने कार्ड ब्लॉक होने की जानकारी देते हैं, तो वह उनके मैसेज को कारपोरेट को भेज देते हैं। जिले में करीब 1500 डेबिट कार्ड ब्लॉक हैं। एसबीआई कृषि
विज्ञापन


शाखा कायमगंज के मैनेजर मनोज कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि अभी तक उनके यहां एक भी डेबिट कार्ड ब्लॉक होने की सूचना नहीं मिली है। कायमगंज भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कार्यरत राकेश कुमार अग्रवाल का कहना है कि यदि कारपोरेट इतनी शीघ्रता से निर्णय नहीं लेता, तो अब तक लाखों खाताधारकों के अकाउंट से पैसा साफ हो गया होता। इस शाखा में कार्यरत कैशियर दीपक मिश्रा ने बताया कि उनका डेबिट कार्ड भी ब्लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसबीआई अमृतपुर के शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह का कहना है कि ब्लॉक हुए कार्डों को किसी भी शाखा को खोलने का कोई अधिकार नहीं है। यह पूरी तरह से गोपनीय है। इस मामले में कारपोरेट सीधा निर्णय ले रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मोहम्मदाबाद के शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार को अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। चीफ मैनेजर एसबीआई फतेहगढ़ एसके. पाठक का कहना है कि 10 से 15 दिन के ग्राहकों को नए डेबिट कार्ड प्राप्त हो जायेंगे। कारपोरेट इस पर पूरी तरह से कार्य कर रहा है।  जिस खाताधारक का डेबिट कार्ड ब्लॉक हुआ है वह अपनी स्थानीय शाखा में चेक या पासबुक के जरिए पैसा निकाल सकता है।


यह बात मुख्य एसबीआई शाखा कायमगंज के प्रबंधक राकेश कुमार अग्रवाल ने कही। उन्होंने कहा कि खातेदारों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नए डेबिट कार्ड जल्द मिल जाएंगे।
विशेषज्ञों के मुताबिक डेबिट कार्ड का पिन और ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड हर तीन महीने पर बदलते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed