{"_id":"58ac73804f1c1b1053b241c6","slug":"satnpur-open-market-has-plenty-potato","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली सातनपुर मंडी, खूब आया आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली सातनपुर मंडी, खूब आया आलू
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
251-351 रुपये प्रति क्विंटल रहा आलू का भाव, मतगणना से पहले बंदी की जानकारी दे प्रशासन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक सप्ताह बाद खुली सातनपुर मंडी में आलू की बंपर आवक रही। किसान बड़ी तादात में वाहन लेकर मंडी पहुंचे। आलू की आमद बढ़ने से भाव 251-351 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मतदान के चक्कर में नुकसान झेल चुके किसानों ने मतगणना के लिए मंडी बंद करने से पहले समय सीमा की सूचना देने की मांग की है।
विधान सभा चुलाव के लिए प्रशासन ने सातनपुर आलू मंडी का अधिग्रहण 14 फरवरी को कर लिया था। मंडी बंद होने से आलू किसानों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। आलू किसानों के अलावा आढ़तियों का काम भी मंदा था। मंगलवार को आलू मंडी खुलने के बाद आवक बढ़ गई। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि मंडी में करीब 125 ट्रक आलू की आवक दर्ज की गई।
एक ट्रक में करीब 200 क्विंटल आलू आता है। गड्ड आलू की कीमत 251 रुपये क्विंटल और छट्टा आलू की कीमत 301-351 रुपये प्रति क्विंटल रही।
मंडी सचिव धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मतगणना के लिए मंडी के अधिग्रहण से पहले अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।