फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Satanpur Mandi Road will be widened with an expenditure of Rs 8.90 crore

Farrukhabad News: 8.90 करोड़ से होगा सातनपुर मंडी रोड का चौड़ीकरण

Thu, 25 Sep 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Satanpur Mandi Road will be widened with an expenditure of Rs 8.90 crore
फोटो-23, सातनपुर आलू मंडी का गेट। स्रोत: आर्काइव - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
फर्रुखाबाद। एशिया की सबसे बड़ी मंडियों में शुमार सातनपुर मंडी से किसानों और व्यापारियों के लिए राहत की खबर है। यहां आने-जाने वाले वाहनों को अब जाम और गड्ढों से निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन

मंडी रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 8.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। वर्तमान में मंडी रोड की चौड़ाई 5.50 मीटर है। जिससे भारी ट्रकों और अन्य वाहनों का आवागमन बेहद कठिन हो रहा था।
विज्ञापन

अब इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। इसके अलावा 1300 मीटर लंबाई में 15-15 फीट चौड़ा स्थान दोनों ओर वाहनों की पार्किंग के लिए विकसित करने की मांग भी स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातनपुर मंडी में आलू की सीजन में रोजाना हजारों टन आलू और सब्जियों की आवक होती है। संकरी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रकों की आवाजाही में भारी मुश्किलें थीं। चौड़ी सड़क और पार्किंग की सुविधा से किसानों और व्यापारियों को सामान की ढुलाई में आसानी होगी और आमजन का आवागमन भी सुगम होगा।



सदर विधायक के प्रयासों से मिली मंजूरी
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा था। लगातार प्रयासों के बाद 2.60 किमी लंबे इस मार्ग के लिए 8.90 करोड़ रुपये की परियोजना को समिति ने अनुमोदन दे दिया है। जल्द ही विभागीय प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed