फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Saraf's son dies in car collision, partner injured

कार की टक्कर से सराफ पुत्र की मौत, साथी घायल

Wed, 09 Jun 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Saraf's son dies in car collision, partner injured
कार की टक्कर से सराफ के बेटे की मौत, साथी घायल
विज्ञापन

शमसाबाद। ढाई घाट पुल पर कार की टक्कर से बाइक सवार सराफ के पुत्र की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
कायमगंज के मोहल्ला बजरिया निवासी गौरव (32) बुधवार सुबह बाइक की सर्विस कराने जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर गया था। बाइक गांव मऊरसीदपुर निवासी शाबेस चला रहा था। वह हेलमेट लगाए था। वहां से दोपहर को सर्विस कराने के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन

तभी शमसाबाद थानाक्षेत्र में ढाई घाट स्थित गंगा पुल पर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा गौरव उछलकर पुल के नीचे पत्थरों पर जा गिरा और शाबेस सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी शमसाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। शाबेस को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर दोनों के परिजन सीएचसी पहुंच गए। गौरव इकलौता पुत्र था।

गौरव के पिता नरेंद्र सिंह की कायमगंज में आभूषणों की दुकान है। उसी पर गौरव भी बैठता था। पत्नी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटियां मिष्ठी (3) व डेढ़ वर्षीय दृष्टि हैं। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुल के पास मौजूद लोगों ने जानकारी दी है कि शमसाबाद की ओर से जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed