फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sankisa will be made a block- Keshav

डिप्टी सीएम ने की संकिसा को ब्लाक बनाने की घोषणा

Thu, 29 Sep 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sankisa will be made a block- Keshav
अन्न प्रासन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर/अमृतपुर(फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव दहेलिया में लगी चौपाल में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में नगर पंचायत बनी संकिसा को विकास खंड बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद आस्था का क्षेत्र है। यहां विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन

राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव दहेलिया में उपमुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने बरगद, पीपल व पाकड़ के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाई। इसके बाद जन चौपाल में फरियादें सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने सपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि दूसरी पार्टियां गरीबों को लूटती रहीं। कुछ का ही विकास किया गया। भाजपा सबका साथ, सबका विकास की राह पर काम कर रही है। इससे भ्रष्टाचारी एकजुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों के ठिकानों पर छापे पड़ रहे हैं। महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए प्रदेश में 10 लाख समूहों का गठन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तीन माह के लिए नि:शुल्क राशन और बढ़ा दिया गया है। जल संचयन के लिए सभी गांवों में दो-दो तालाब बनेंगे।
जिनका मनरेगा से सुंदरीकरण कराया जाएगा। 2024 के चुनाव में भाजपा
प्रदेश में पूरी 80 सीटों पर जीत दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed