फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sanitation worker missing since two months, suspended, notice given to three

Farrukhabad News: दो माह से गायब सफाई कर्मी निलंबित, तीन को नोटिस

Tue, 02 Apr 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker missing since two months, suspended, notice given to three
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत में तीन सफाई कर्मी तैनात होने के बावजूद जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ ने दो माह से गायब चल रहे सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। तीन सफाई कर्मियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


कमालगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरारी में दो दिन पूर्व निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को गंदगी मिली थी। उन्होंने पूछताछ की तो गांव में तीन सफाई कर्मी तैनात बताए गए। गांव की सड़क व गलियों में कूड़े के ढेर लगे थे। नालियां भी गंदगी से बजबजा रही थीं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने करीब दो माह से गायब चल रहे सफाई कर्मी रामवीर को निलंबित कर दिया। उस पर फर्जी पेरोल जमा कर फरवरी का वेतन निकालने, सफाई कार्य न करने व अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने का आरोप है। डीपीआरओ ने उसे अपने कार्यालय से संबद्ध करते हुए एडीओ राजेपुर को जांच कर 15 दिन में आरोपपत्र दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआर राजेश चौरसिया ने बताया कि जरारी में तैनात दो अन्य सफाई कर्मी व ग्राम पंचायत भड़ौसा के सफाई कर्मी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। गांव में गंदगी पाए जाने पर इन सफाई कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed