फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sangam Cricket Club won the revenge series

Farrukhabad News: संगम क्रिकेट क्लब ने जीती रिवेंज सीरीज

Mon, 01 Apr 2024 03:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
Sangam Cricket Club won the revenge series
फर्रुखाबाद। संगम क्रिकेट क्लब ने एफएससी क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर रिवेंज सीरीज पर कब्जा जमाया। जीत के बाद विजेता खिलाड़ियों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


याकूतगंज स्थित मैदान पर संगम क्रिकेट व एफएससी क्रिकेट क्लब के बीच चल रही तीन मैचों की रिवेंज सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार को खेला गया। एफएससी क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एफएससी क्लब की पूरी टीम 19.5 गेंदों पर 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

बंटू यादव ने 44 व विशाल छाबड़ा ने 28 रन बनाए। संगम क्रिकेट क्लब के गेंदबाज डॉ. अमित सक्सेना ने चार, सनी दुबे, आर्यन व धीरेंद्र कुमार ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संगम क्रिकेट क्लब ने 17वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। सनी दुबे ने 87 और आरुष चतुर्वेदी ने 23 रनों की पारी खेली। सनी दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम के कप्तान डॉ. अमित सक्सेना को ट्राॅफी प्रदान की गई। इस अवसर पर संरक्षक रामप्रसाद सक्सेना, संदीप सिंह, नितिन कुमार, धीरेंद्र राजपूत, प्रतीक शाक्य और दानिश खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed