फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sand mining from satellite marked 18 places

सेटेलाइट से जिले में बालू खनन को 1

Fri, 03 Jan 2020 05:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Sand mining from satellite marked 18 places
जनपद में गंगा की कटरी में बालू खनन का अवैध कारोबार जोरों पर है। पुलिस की मिलीभगत के चलते खनन माफिया राजस्व को चूना लगाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लखनऊ से सेटेलाइट के जरिए जनपद में बालू खनन के लिए 18 स्थान चिह्नित किए गए।
विज्ञापन

इनकी सूची जिला मुख्यालय पर भेजकर सत्यापन रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। लखनऊ निदेशालय से बालू खनन के लिए चिह्नित किए गए 18 स्थानों में सर्वाधिक 14 तहसील कायमगंज के हैं। सदर व अमृतपुर तहसील क्षेत्र में दो-दो स्थल चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

शासनादेश में कहा गया कि बालू क्षेत्र वाले गांवों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ चयनित स्थान की चौहद्दी का भी पत्रावली में उल्लेख किया जाए। इसके साथ ही ई-निविदा के तहत टेंडर के माध्यम से पांच वर्ष के लिए भूमि पट्टा की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेटेलाइट से चिह्नित किए गए स्थलों में तहसील सदर में कटरी सोताबहादुरपुर, कटरी मानपुर, अमृतपुर में आसमपुर व भवानी, जबकि तहसील कायमगंज क्षेत्र में राईपुर चिनहटपुर, बेहटाबल्लू में दो स्थान, सिनौली-1, अठरुइया, पुंथर देहामाफी, सिनौली व कुआंखेड़ा बजीरआलम में दो-दो स्थान, भगवानपुर, अजीजाबाद व अलमापुर शामिल हैं।
विदित है कि जनपद में मात्र दो स्थानों पर ही बालू खनन का पट्टा है। गंगा कटरी में तीनों तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से बालू खनन किया जा रहा है। इसमें सभी का अपना-अपना हिस्सा है। खनन निरीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि शमसाबाद क्षेत्र के गांव गंगलई मसरख व अमृतपुर के गांव भाऊपुर चौरासी की गंगा कटरी में बालू खनन के पट्टे हैं।

जबकि तहसील सदर के गांव कटरी मानपुर, कायमगंज के सिनौली व अमृतपुर के आसमपुर में पट्टा कार्रवाई प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि सेटेलाइट के माध्यम से चिह्नित स्थलों के सर्वे का काम शुरू कर दिया जाएगा। स्थलीय सत्यापन के बाद भूमि पट्टे की कार्रवाई होगी। इससे राजस्व में बढ़ोत्तरी के साथ अवैध खनन पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed