फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Samples of 19 people, including two doctors, one LT, sent for examination

दो डाक्टर, एक एलटी समेत 19 नमूने जांच को भेजे

Mon, 20 Apr 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Samples of 19 people, including two doctors, one LT, sent for examination
फर्रुखाबाद। मिशन अस्पताल में दो डॉक्टरों और एक लैब टेक्नीशियन (एलटी) समेत सात लोगों के नमूने लिए गए, जबकि लोहिया अस्पताल में 12 नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। कोटा से लौटे छह छात्रों का लोहिया में रैपिड टेस्ट हुआ है। सोमवार को 11 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब 30 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। मिशन अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर में भर्ती 18 लोगों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए लोहिया अस्पताल में कुल 12 लोगों के नमूने लिए गए। यहां कोटा से आए छह छात्रों का भी रैपिड टेस्ट किया गया। बाद में इन छात्रों को फतेहगढ़ स्थित शेल्टर होम भेजा गया। उधर, मिशन अस्पताल के क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर में कुल सात नमूने लिए गए। इनमें दो चिकित्सकों और एक एलटी का दोबारा नमूना लेकर भेजा गया है।
विज्ञापन

मिशन अस्पताल में भर्ती नवाबगंज के कढ़िउली गांव निवासी 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी कर दी गई। बता दें कि इसी गांव के एक वृद्ध को आगरा के पारस अस्पताल में 5 मार्च को भर्ती कराया गया था। वहां उनकी मृत्यु के बाद सात मार्च में अंत्येष्टि कर दी गई थी। इसके बाद पारस अस्पताल में कोरोना पॉजटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ही प्रशासन ने वृद्ध की अंत्येष्टि में शामिल होने वाले सभी लोगों को यहां भर्ती करा दिया था। डिप्टी सीएमओ और कोरोना के नोडल अधिकारी डा. राजीव शाक्य ने बताया कि सोमवार को 11 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब 30 नमूनों की रिपोर्ट आने को रह गई है।

अब जांच को लखनऊ जाएंगे नमूने
कोरोना जांच के लिए नमूने शुरुआती दिनों में लखनऊ भेजे जाते थे, मगर बाद में सैफई में यह सुविधा दे दी गई। यहां जांच रिपोर्ट आने में कई-कई दिन लगने लगे, तो शासन के फरमान पर फिर से लखनऊ ही नमूने भेजे जाने लगे हैं। लोहिया अस्पताल के सीएमएस डा. अशोक कुमार ने बताया कि अब नमूने लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed