फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Samples of 19 food items failed, preparation for trial

Farrukhabad News: 19 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल, मुकदमे की तैयारी

Wed, 05 Apr 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 05 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Samples of 19 food items failed, preparation for trial
फर्रुखाबाद। जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभियान के तहत लिए गए खाद्य पदार्थों के 19 नमूने जांच में फेल गए। अब कारोबारियों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी है। उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने अक्तूबर 2022 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, डॉ.शैलेंद्र रावत, अरुण मिश्रा व आशीष कुमार के अभियान चलाकर नमूने लिए थे। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में 19 नमूने फेल हो गए। इसमें शहर के घुमना बाजार स्थित बूरावाली गली निवासी शिवम सिंह के चाचा ठाकुर प्रोविजन स्टोर से ब्रांडेड घी अधोमानक व असुरक्षित पाया गया। पक्कापुल किराना बाजार में मोहल्ला डबग्रान निवासी कमल हसन की दुकान से पेड़ा, मसेनी चैराहा लकूला रोड पर दुर्गा कालोनी निवासी अनिल कुमार प्रजापति की दुकान से छेना, नेहरू रोड पर नितगंजा दक्षिण निवासी अनिल कुमार गुप्ता की दुकान से पनीर, पांचालघाट भगुआ नगला में अजय चौरसिया की दुकान से बेसन, घुमना बाजार में फेरी विक्रेता कीरतपुर निवासी शैलेंद्र कटियार के दूध, फतेहगढ़ में रखा रोड पर बनखड़िया निवासी विमल अग्निहोत्री की दुकान से बेसन, फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैयालेन में दालमंडी निवासी कप्तान सिंह के राम दुग्ध भंडार से खोया, भोलेपुर क्रासिंग पर अंबेडकरनगर निवासी दीपक गुप्ता की दुकान से लिया पनीर का नमूना जांच में फेल हो गया।
विज्ञापन

कमालगंज सीएचसी के पास जिला हरदोई निवासी जिलाजीत के खोया, कायमगंज के रेलवे रोड स्थित रविंद्र प्रताप सिंह की दुकान से छेना, बिराहिमपुर जागीर स्थित सत्यप्रकाश की दुकान से किसमिस, रोशनाबाद में कुइयांधीर निवासी चंद्रशेखर की दुकान से खोया, चिलसरा में सहीम की दुकान से ब्रांडेड नमकीन, कंपिल रोड रायपुर में सत्यवान की दुकान से ब्रांडेड नमकीन, खुदागंज में कौशल कुमार की दुकान से बेसन, जहानगंज में नगला रूप निवासी सरोजनी देवी की दुकान से छेना, रजीपुर कमालगंज में चौपेड़ा निवासी रिंकू उर्फ अक्षय कुमार की दुकान से पैक्ड बूंदी, पालीवाल मार्केट कमालगंज में अंबेडकर नगर कालोनी निवासी अरविंद की दुकान से सरसों तेल का नमूना जांच में मिलावटी पाए जाने पर फेल हो गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) सय्यद शाह नवाज हैदर आबिदी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को नोटिस भेजा जा चुका है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए स्वीकृति मांगी गई है। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम) व एडीएम न्यायालय में वाद दायर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed