फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Salman Khurshid has cursed the government over inflation and agricultural laws

सलमान खुर्शीद ने महंगाई व कृषि कानूनों को लेकर सरकार को कोसा, बोले कांग्रेस बेरोजगारी को बनाएगी मुद्दा

Sun, 07 Mar 2021 07:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Mar 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Salman Khurshid has cursed the government over inflation and agricultural laws
कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कस्बा स्थित एक इंटर कालेज में रविवार को हुए युवा कांग्रेस के नौकरी संवाद में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं की बेरोजगारी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


अब वह कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा शामिल कराएंगे। भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सलमान खुर्शीद ने युवाओं से बातचीत की। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि युवाओं के बीच आकर अहसास हुआ कि देश के युवाओं का भविष्य गर्त में ढकेल दिया गया है।
विज्ञापन


उन्हें पार्टी में घोषणापत्र बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। वह युवाओं की बेरोजगारी दूर करने का मुद्दा घोषणापत्र में शामिल करेंगे और इस मामले में सरकार से जवाब भी मांगेंगे। उन्होंने महंगाई व कृषि कानूनों को लेकर भी सरकार को कोसा। प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव, सचिव सचिन शंखवार, जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने भी युवाओं से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि दो करोड़ नौकरियां देने का वादा सिफ जुमला साबित हो रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रभात यादव, जयंत एस, शशांक, श्रीकृष्ण गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed