{"_id":"660057744945d5107f0c484b","slug":"salesman-injured-in-collision-with-car-at-kadrigate-police-station-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102471-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कादरीगेट थाने की कार की टक्कर से सेल्समैन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कादरीगेट थाने की कार की टक्कर से सेल्समैन घायल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने की कार से टक्कर लगने से एक सेल्समैन घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। बहन की ससुराल से घर लौटते वक्त चाचा-भतीजे घायल हो गए। इनमें से एक को रेफर किया गया है।
कादरीगेट थाने के मोहल्ला बढ़पुर निवासी सर्जन (28) एक निजी कंपनी में सेल्समैन का काम करते हैं। वह दोपहर करीब दो बजे फतेहगढ़ की ओर बाइक से जा रहा था। उसी समय पीछे से जा रही कादरीगेट थाने की कार ने टक्कर मार दी। इससे वह काफी दूर जा गिरा। एसओ अवध नारायण पांडेय ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी कार से टक्कर नहीं लगी है। उसे सड़क किनारे घायल पड़ा देख लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि घायल हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
उधर, औरैया के थाना शहर के गांव पुरवा जैन निवासी रोहित (18) रविवार सुबह नवाबगंज थाने के गांव नवादा निवासी बहन रेनू के यहां अपने भतीजे अरुण (17) के साथ बाइक से आया था। दोपहर को वापस जाते वक्त मोहम्मदाबाद के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सीएचसी से रोहित व अरुण को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां हालत गंभीर होने पर अरुण को रेफर कर दिया गया है। बाइक चला रहे रोहित हेलमेट नहीं लगाए थे। बहन रेनू अस्पताल पहुंच गई। परिजनों को सूचना दे दी गई।