फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sales manager killed in a road accident, three injured

सड़क हादसे में सेल्स मैनेजर की मौत, तीन घायल

Sun, 19 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Sun, 19 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sales manager killed in a road accident, three injured
सड़क हादसे में मौत, क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर हरियाली मार्केट के पास सड़क हादसे में कार पलट गई । जिसमें कार सवार बैंक सेल्स मैनेजर की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी दोस्त से मिलने आगरा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। यहां एक घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जिला लखीमपुर के हाथीपुर कोठर निवासी अमित गुप्ता (27) जिला सीतापुर के महमूदापुर स्थित प्राइवेट बैंक में ब्रांच सेल्स मैनेजर थे। अमित दोस्त अवी अग्रवाल, नितिन गुप्ता और आशुतोष सक्सेना निवासी मेला मैदान रोड बसंत पैलेस संकटदेवी लखीमपुर शनिवार को कार से आगरा में रह रहे अपने दूसरे दोस्त गौरव बाथम से मिलने जा रहे थे। इटावा-बरेली हाईवे पर हरियाली मार्केट के पास से पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने कार में कट मार दिया।
विज्ञापन


कट लगते ही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में अमित गुप्ता और उसके दोस्त गाड़ी में फंस गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना की सूचना पर जहानगंज एसओ प्रदीप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल मोहम्मदाबाद का होने के कारण एसओ ने मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचना दी तो मोहम्मदाबाद पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। घायल अवी  की हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। नितिन ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर रविवार की सुबह तक मृतक की मां विंदेश्वरी देवी और पिता सुरेंद्र कुमार समेत परिवार के अन्य लोग आ गए। शव को देखकर परिजनाें में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना पर व्यापारी नेता रोहित गोयल और मनोज दीक्षित भी अस्पताल आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नितिन ने बताया कि वह लोग दोस्त हैं। आगरा में रह रहे दोस्त के यहां घूमने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed