फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ???? ??????? ?? ????Salary stopped on spending Rs 35 lakh without DM approval

डीएम के बिना अनुमोदन बीएसएल-2 लैब में 35 लाख खर्च

Thu, 22 Sep 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
???? ??????? ?? ????Salary stopped on spending Rs 35 lakh without DM approval
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में संचालित बीएसएल-2 लैब में सामग्री की खरीद पर जिलाधिकारी के बिना अनुमोदन 35 लाख रुपये खर्च कर दिए गए।
विज्ञापन

इस पर सीएमओ ने एसीएमओ स्टोर व लिपिक का वेतन रोकने के बाद जवाब मांगा है।
लोहिया अस्पताल में बनी लैब में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की जाती है। नमूनों की जांच में लगने वाली सामग्री की खरीद सीएमओ कार्यालय के स्टोर प्रभारी की ओर से की जाती है।

इससे पहले धनराशि खर्च करने के लिए जिलाधिकारी के अनुमोदन लेना होता है।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में खुलासा हुआ कि जिलाधिकारी के बिना अनुमोदन के ही लैब की सामग्री खरीद पर पहली बार में 10 लाख, दूसरी बार में 20 लाख व तीसरी बार में पांच लाख रुपये खर्च कर दिए गए।
विज्ञापन

पत्रावली पर सीडीओ ने जिलाधिकारी से अनुमोदन लेने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अनुमोदन नहीं लिया गया।
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने इस मामले में एसीएमओ स्टोर डॉ. सर्वेश कुमार यादव, पटल सहायक अपर्णा पांडेय का सितंबर का वेतन रोक दिया है।
दोनों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed