{"_id":"64b43763a921b5b43e061c34","slug":"salary-of-three-doctors-and-employees-withheld-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-760-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: तीन डॉक्टरों व कर्मचारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: तीन डॉक्टरों व कर्मचारी का वेतन रोका
Mon, 17 Jul 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य मेलों में अव्यवस्थाएं रहीं। जिम्मेदारों के ध्यान न देने से सुधार नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया तो तीन डॉक्टर व कर्मचारी गायब मिले। इस पर डीएम ने उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत देखने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानंगज व ताजपुर का निरीक्षण किया। पीएचसी जहानगंज में डाॅ.विकास पटेल, डाॅ.मानसिंह, जबकि पीएचसी ताजपुर में डाॅ.आसिफ अली व फार्मासिस्ट विकास गुप्ता अनुपस्थित मिले।
जिलाधिकारी ने सीएमओ को अनुपस्थित डाॅक्टर व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये। पीएचसी ताजपुर में बताया गया कि 24 मरीज देखे गये। पुरानी एएनएम का स्थानान्तरण हो जाने के बाद से प्रसव नहीं कराये गये है। अब एएनएम की तैनाती हो गयी है। एएनएम ने बताया कि प्रसव इकाई में कुछ आवश्यक उपकरण न होने से प्रसव कराना सम्भव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने सीएमओ को ताजपुर की प्रसव इकाई में तत्काल सभी उपकरण उपलब्ध कराकर प्रसव इकाई चालू कराने के निर्देश दिए। जनपद में कुल 1079 मरीजों को उपचार दिया गया।