फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Salary of five headmasters and one teacher stopped

पांच प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक का वेतन रोका

Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Salary of five headmasters and one teacher stopped
फर्रुखाबाद। बीएसए लालजी यादव ने पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और एक सहायक अध्यापक के फरवरी माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। उन्हें निरीक्षण में किसी स्कूल में खेल किट की गुणवत्ता खराब मिली तो कहीं इसकी खरीद ही नहीं की गई है। स्कूलों का निरीक्षण करने में लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

बीएसए लालजी यादव ने चार फरवरी को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय दनिया हुसैनपुर में निरीक्षण के दौरान शैक्षिक सत्र 2021-22 में जो धन भेजा गया था, उससे खेल किट नहीं खरीदी गई थी। विद्यालयों में वायरिंग एवं कमरों के लेंटर की स्थिति खराब मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक हंसराज विद्यालय में शिक्षण कार्य नहीं कराते हैं। प्राथमिक विद्यालय दनिया हुसैनपुर के निरीक्षण मेें भी बीएसए को खेल किट की गुणवत्ता बहुत खराब मिली। प्राथमिक विद्यालय तिराहा मुरहास में खेल किट की खरीद ही नहीं की गई। प्राथमिक विद्यालय मराहला में भी खेल किट नहीं खरीदी गई थी। कंपोजिट विद्यालय मदनपुर में न तो कंपोजिट ग्रांट का उपयोग हुआ और न खेल किट खरीदी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि पांचों विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक हंसराज के कार्य में लापरवाही बरतने पर फरवरी का वेतन रोक दिया है। विद्यालयों का निरीक्षण करने मेें लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed