फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Salary of 24 teachers stopped for not responding to notice

प्रशिक्षण में शामिल न होने पर 24 शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Salary of 24 teachers stopped for not responding to notice
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के पांच दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले 24 शिक्षकों को फरवरी माह का वेतन नहीं मिलेगा। बीएसए ने वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर इन्हें नोटिस जारी की गई थीं, जिनका जवाब शिक्षकों ने नहीं दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों को 27 से 31 जनवरी तक सेंट एंथोनी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। प्रशिक्षण में शिक्षक विनोद कुमार, नवीन कुमार, कौशल किशोर गंगवार, राजकुमार, संगीता दुबे, जगदीश नारायण वाजपेई, आदेश कुमार अवस्थी, विजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, धीरज यादव, कमलेश कुमार, पूनम चौहान, पीयूष त्रिपाठी, तारा चंद्र, बृज किशोर, राजकुमार, राकेश, आशुतोष कुमार, राजकुमार सिंह, अजीत कुमार, स्वदेश कुमार, चंदन सिंह, पंकज राठौर, संतोष कुमार शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

बीएसए लालजी यादव ने प्रशिक्षण में शामिल न होने पर इन सभी शिक्षकों को दो फरवरी को नोटिस जारी किया था। तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन नोटिस का शिक्षकों ने जवाब नहीं दिया। बीएसए लालजी यादव ने 24 शिक्षकों का फरवरी का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed