फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Salary demanded by siege of DIOS

शिक्षकों ने डीआईओएस का किया घेराव, हुई नोकझोंक

Mon, 05 Jul 2021 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Salary demanded by siege of DIOS
डीआईओएस का घेराव कर मांगा वेतन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी का घेराव कर ज्ञापन दिया। शिक्षकों को समय से वेतन न मिलने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस दौरान शिक्षक नेताओं और डीआईओएस में नोकझोंक हुई।
ज्ञापन में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के शिक्षकों को तीन माह से वेतन न मिलने की समस्या उठाई गई। एक ही आरोप में लिपिक और प्रधानाचार्य का वेतन रोका गया था। लिपिक का वेतन जारी कर दिया गया, लेकिन प्रधानाचार्य को वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर डीआईओएस और शिक्षक नेताओं में नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

संगठन के नेताओं ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, मोहन लाल शुक्ला इंटर कॉलेज व स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज के शिक्षकों को वेतन न दिए जाने का मुद्दा उठाया।
संगठन के नेताओं ने शिक्षकों की समस्याएं 15 जुलाई तक निस्तारित करने की मांग की है।
डीआईओएस ने मांगों का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उधर, स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री ने बताया कि शिक्षक पुनीत द्विवेदी की गलत तरीके से नियुक्ति हुई है। आडिट टीम ने आपत्ति लगाई थी। इस कारण वेतन रोक दिया था। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed