{"_id":"6120fadb8ebc3e05fe6ea804","slug":"sajid-became-the-district-president-of-the-sp-minority-assembly-farrukhabad-news-knp6473423107","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिद बने सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिद बने सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने शनिवार को जिला अल्पसंख्यक सभा की टीम घोषित की। इसमें साजिद अली खान को जिलाध्यक्ष और खुर्शीद अहमद को महासचिव बनाया गया है।
असलम शेख, अफजाल अंसारी, मोहम्मद फैजान खान, मेराज आलम, रफी अहमद अंसारी को उपाध्यक्ष और इम्तियाज खान, सालिम सुल्तान, शकील अहमद, मोहम्मद रोशन, आरिफ खान, दीपक बौद्ध, मुशीर अहमद, मुबीन खां को सचिव और आरिफ खान को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। 12 लोगों को सदस्य बनाया गया है।
विधानसभा क्षेत्र और नगर अध्यक्ष भी घोषित
अल्पसंख्यक सभा में विधानसभा क्षेत्र और नगरों के अध्यक्ष भी घोषित कर दिए गए हैं। मुशीर अहमद को अमृतपुर, रमजान मंसूरी को कायमगंज, मोहसिन इदरीसी को फर्रुखाबाद, अंसार अहमद को भोजपुर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह
विज्ञापन
दानिश खान को कायमगंज, वसीम कुरैशी को शमसाबाद, नफीस खान को मोहम्मदाबाद, शमशाद अली को नवाबगंज, असगर खान को कमालगंज, नासिर खान को कंपिल नगर का अध्यक्ष घोषित किया गया है।
छोटा सा विवाद है पतौंजा का प्रकरण: नदीम
फर्रुखाबाद। सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि पतौंजा गांव में दो व्यक्तियों के बीच छोटा सा आपसी विवाद है। इसे अनावश्यक तूल दिया जा रहा है। इससे सामाजिक सौहार्द दूषित हो रहा है और प्रशासन के समक्ष समस्या पैदा हो रही है। सपा आपसी बातचीत से मामला निपटाने का प्रयास कर रही है। समझौता कराने के लिए डॉ. सुबोध यादव की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। इसमें हरीश यादव, अरशद जमाल सिद्दीकी, महेंद्र सिंह कटियार, आदित्य कुमार सिंह राठौर और उमेश यादव को शामिल किया गया है।