फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Saints express anger over lack of electricity in the pilgrimage area.

Farrukhabad News: आह्वान क्षेत्र में बिजली न मिलने पर संतों में आक्रोश

Tue, 06 Jan 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 06 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Saints express anger over lack of electricity in the pilgrimage area.
फोटो-37 मेला कार्यालय में बिजली समस्याओं के लिए जाते आह्वान अखाड़ा के संत। संवाद
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के आह्वान क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था न होने से साधु-संतों में भारी रोष है। बिजली न मिलने से परेशान साधु-संत दो दर्जन से अधिक संख्या में मेला कार्यालय पहुंचे और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए विरोध जताया। संतों ने मेला व्यवस्थापक को अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

आह्वान अखाड़े के संत थानापति दशरथपुरी, थानापति कृष्णपुरी, श्रवण गिरी, सर्वेशपुरी, रक्षपाल पुरी, रतन गिरी आदि संतों ने कहा कि यदि आज शाम तक आह्वान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो पूरे मेला क्षेत्र की बिजली बंद कर दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि एक क्षेत्र में अंधेरा और दूसरे क्षेत्रों में बिजली रहना अन्याय है।
विज्ञापन


मेला व्यवस्थापक ने संतों को आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने बिजली ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी संतों के शिविरों और कार्यालयों में तत्काल बिजली सप्लाई चालू कराई जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि संतों की बिजली चालू नहीं होती है तो मेला कार्यालय की बिजली भी बंद कर दे। इसके बाद संत अपने आश्रम में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed