फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   safai karmi

एक माह का वेतन लेकर 24 घंटे बाद सफाई कर्मियों का धरना समाप्त

Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
safai karmi
फोटो- 20
विज्ञापन

एक माह का मानदेय लेकर सफाई कर्मियों का धरना समाप्त
- छह माह से सफाई कर्मियों को नहीं मिला था मानदेय
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। सफाई कर्मियों ने छह माह से रुके मानदेय की मांग को लेकर नगरपालिका गेट पर चल रहा धरना 24 घंटे बाद एक माह का मानदेय लेकर समाप्त कर दिया। पालिका अध्यक्ष सुनील चक ने तीन माह का मानदेय इस माह के अंत में देने का आश्वासन दिया है।
नगर पालिका में 68 सफाई कर्मचारी आउट सोर्स पर लगे हैं। उन्हें छह माह से मानदेय नहीं मिल रहा था। शुक्रवार दोपहर 24 से अधिक सफाई कर्मचारी भीम आर्मी के नेतृत्व में नगरपालिका गेट पर फावड़ा व झाड़ू लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और फिर धरने पर बैठ गए। रात भर सफाई कर्मी पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। शनिवार सुबह एसडीएम सुनील कुमार वहां से गुजरे तो सफाई कर्मियों को बैठे देख बातचीत की। उन्होंने जिम्मेदारों से समस्या का समाधान करने को कहा। शाम तीन बजे सुनील चक व ईओ सीमा तोमर ने वार्ता कर एक माह मानदेय दिया। इसके साथ तीन माह का मानदेय अक्तूबर के अंत में देने का आश्वासन दिया। इस पर सफाई कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आशुतोष ने बताया के धरना समाप्त कर दिया गया है। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कोरोना काल में शासन से धन कम मिला, इसलिए समस्या आई है। फिलहाल हड़ताल समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों की हड़ताल से नगर में लगे कूड़े के ढेर
फोटो- 21
कायमगंज। शुक्रवार से मानदेय की मांग को लेकर सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। पूरे नगर में शनिवार सुबह न झाड़ू लगी और न ही कूड़ा उठाया गया। गांधी जयंती पर एक दिन की हड़ताल से नगर की हर सड़क पर कूड़ा दिखाई दिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed