फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sadar MLA meets Urban Development Minister demanding construction of sewer line

Farrukhabad News: नगर विकास मंत्री से मिले सदर विधायक सीवर लाइन बनवाने की मांग

Mon, 06 Jan 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 06 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA meets Urban Development Minister demanding construction of sewer line
नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर सीवर लाइन और पेयजल योजना का प्रस्ताव देते सदर विधायक म - फोटो : लीकेज तलाशने के लिए खोदी गई सड़क।
फर्रुखाबाद। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को पत्र देकर फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में सीवर लाइन व पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग की।
विज्ञापन


सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात करते हुए कहा कि फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ नगरों में सीवर लाइन नेटवर्क का अभाव अभी भी एक बड़ी चुनौती बना है। इस कारण नगर के कई हिस्सों में अपशिष्ट जल का समुचित निस्तारण संभव नहीं हो पा रहा। इससे स्वच्छता और जन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछने से नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के साथ अपशिष्ट जल को सीवर नेटवर्क के माध्यम से एसटीपी में उपचारित किया जा सकेगा।पानी की पाइप लाइन पढ़ने से लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक ने बताया कि अमृत योजना 2.0 कार्यक्रम के तहत फर्रुखाबाद फतेहगढ़ युग्म नगरों में सीवर लाइन व पाइपलाइन डाले जाने की मंजूरी मिलने का आश्वासन नगर विकास मंत्री ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed