फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sachin, Satyapal, Prachi, Surabhi, Shikha topped the race

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया जज्बा

Sun, 17 Jan 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sachin, Satyapal, Prachi, Surabhi, Shikha topped the race
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देते सेवानिवृत्त जिला युवा कल्याण अधिकारी। - फोटो : FARRUKHABAD
दौड़ में सचिन, सत्यपाल, प्राची, सुरभि, शिखा अव्वल
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। युवा कल्याण विभाग की ओर से रविवार को कस्बा स्थित विद्यालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय खुली ग्रामीण बालक व बालिका खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
निजी विद्यालय परिसर में एक दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं बॉलीवाल, कबड्डी, दौड़, वेट लिफ्टिंग कराई गईं। वॉलीबाल बालक वर्ग में जैतपुर की टीम विजेता व मदनपुर उपविजेता रहा। कबड्डी में मदनपुर ने बाजी मारी, जबकि रोहिला की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

वही वॉलीबाल बालिका वर्ग में भरतपुर की टीम विजेता व मोहम्मदाबाद उपविजेता रही। बालकों की 1500 मीटर दौड़ में सचिन, 800 मीटर दौड़ में सत्यपाल व 100 मीटर में अभिषेक शुक्ला ने बाजी मारी। वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्राची यादव, 400 मीटर में सुरभि राजपूत व 800 मीटर में शिखा यादव अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग में 49 किग्रा भार वर्ग में सुरभि प्रथम व डोली द्वितीय, 55 किग्रा भार वर्ग में सुरभि राजपूत प्रथम व निकेता द्वितीय, बालक वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में शोभित प्रथम व सत्यपाल द्वितीय, 61 किग्रा में अंकित प्रथम व अभिषेक शुक्ला द्वितीय, 67 किग्रा में अमन सिंह प्रथम व आशीष द्वितीय, जबकि 75 किग्रा में शिवप्रताप प्रथम व पंकज राठौर दूसरे स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी बृजेश यादव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजकुमार, वरिष्ठ लिपिक आलोक माहेश्वरी, विद्यालय चेयरमैन बादशाह सिंह यादव, व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार, पंकज, दिलीप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed