{"_id":"58cad1154f1c1ba30c32a354","slug":"rule-dharma-26-mobile-recovered-from-three-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम धड़ाम, तीन केंद्रों से 26 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम धड़ाम, तीन केंद्रों से 26 मोबाइल बरामद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
आर्मी स्कूल में गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एसडीएम सदर ने कमालगंज के दो और मोहम्मदाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों के पास से 26 मोबाइल बरामद किए।
एसडीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को मोबाइल रखने वाले 24 कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिया। दो मोबाइल बंद होने के कारण उन्हें कक्ष निरीक्षक से लेकर केंद्र व्यवस्थापक को सौंपा गया और टीचर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह ने पहली पाली में कमालगंज के अतिसंवेदनशील केंद्र पंडित जवाहर लाल नेहरु इंटर कालेज से 11, एसएसएसबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरिकपुर से दो और दूसरी पाली में मोहम्मदाबाद के अतिसंवेदनशील केंद्र मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज से 13 मोबाइल कक्ष निरीक्षकों के पास से बरामद किए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक को मोबाइल ले जाने पर रोक है। पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र कुमार शर्मा ने विभाग से आदेश मिलने के बाद एफआईआर कार्रवाई की जाएगी।
इस केंद्र पर दूसरी पाली में डीआईओएस कमलेश बाबू पहुंचे और तत्काल एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
वही मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक लाखन सिंह ने बताया कि अभी एफआईआर नहंी कराई गई है। इस पर विचार किया जाएगा इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
डीआईओएस ने बताया कि कक्ष निरीक्षक अनुज यादव, मनीषा, रामनिवास, रामवीर, यशवीर, जोगराज, निरोधनी, रामलड़ैते,राम आसरे, रावेंद्र समेत 24 कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी।