फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ruckus among family members due to absence of doctor in emergency ward

Farrukhabad News: इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर न होने पर परिजनों का हंगामा

Sun, 25 Feb 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among family members due to absence of doctor in emergency ward
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर की लेटलतीफी पर मरीजों के परिजनों ने हंगामा किया। बात सीएमएस तक पहुंची तो उन्होंने इमरजेंसी प्रभारी को भेजकर मामला शांत कराया। एक घंटे बाद दोपहर करीब तीन बजे डॉक्टर पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक इमरजेंसी में ड्यूटी डॉ. मनोज पांडेय की थी। दोपहर दो से रात आठ बजे तक डॉ. भानु प्रताप को ड्यूटी करनी थी। दो बजे डॉ. मनोज पांडेय इमरजेंसी से चले गए, मगर दूसरे डॉक्टर नहीं पहुंचे। इसी दौरान नवाबगंज थाने के गांव बरतल निवासी देवपाल पुत्र अंशुमान (10) को लेकर पहुंचे। उस समय इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं थे। बच्चे की हालत गंभीर थी। परिजन नाराजगी जताने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान अस्पताल में भर्ती फतेहगढ़ के सुंदरपुर निवासी आदेश श्रीवास्तव (22) की हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में भी डॉक्टर नहीं रहते हैं। ड्यूटी पर मौजूद फार्मासिस्ट सतेंद्र ने डॉक्टर न होने की जानकारी सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देखकर सीएमएस ने इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी को सूचना दी। उन्होंने पहुंचकर दोनों मरीजों को मृत घोषित किया। इस पर परिजन शांत होकर चले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉ. भानु प्रताप एक घंटे बाद तीन बजे इमरजेंसी पहुंचे। भानु प्रताप ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात में ड्यूटी की थी। शनिवार सुबह आठ बजे के डॉक्टर साढ़े आठ बजे आए। इसके बाद वह घर गए थे। इन्होंने डॉ. मनोज पांडेय से आधा घंटा देर से आने की बात कह दी थी। वह बस अड्डे पर जाम में फंसने से लेट हो गए थे। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वह संबंधित डॉक्टर से लिखित स्पष्टीकरण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed