फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rs 1.87 crore spent, no cold water available

Farrukhabad News: 1.87 करोड़ रुपये खर्च, ठंडा पानी नसीब नहीं

Mon, 22 Apr 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.87 crore spent, no cold water available
फर्रुखाबाद। बिजली न होने पर भी शहरी जनता को ठंडा पानी मुहैया कराने की मंशा से लगे सोलर वाटर कूलर अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। कुछ बंद पड़े हैं, तो कुछ गर्म पानी उगल रहे हैं। वाटर कूलरों तक पहुंचने के बाद बिना गला तर किए वापस होना लोगों की मजबूरी है। हालांकि कार्यदायी संस्था का तीन साल तक मरम्मत का भी अनुबंध है। फिर भी मरम्मत कागजी खानापूरी तक ही सीमित है।
विज्ञापन




नगर पालिका परिषद ने पिछले साल शहर के 21 स्थानों पर 1.87 करोड़ 95 लाख रुपये में सोलर वाटर कूलर लगवाए थे। एक वाटर कूलर की कीमत 8.95 लाख रुपये रखी गई थी। मंशा थी कि बिजली न होने पर भी जनता को सुबह से देर रात तक ठंडा पानी मिलता रहे। मगर यह हवाई ही साबित हो रहा है। नगर पालिका ने कार्यदायी संस्था को 20 वाटर कूलरों का भुगतान भी कर दिया।
विज्ञापन

अनुबंध के अनुसार तीन साल तक मरम्मत की गारंटी के चलते प्रति वाटर कूलर तीन लाख रुपये रोक लिए हैं। इस धनराशि का भुगतान समय-समय पर कर दिया जाएगा। वाटर कूलर लगने के दूसरी सीजन में ही जनता को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। रोडवेज बस अड्डा, गायत्री शक्तिपीठ मऊदरवाजा, आईटीआई चौराहा, कादरीगेट शनि देव मंदिर, लोहिया पुरुष अस्पताल आदि में कुछ गर्म पानी दे रहे, जबकि कुछ बंद पड़े हैं। गर्मी की सीजन में लोग गला तर करने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------



तीन लाख रुपये प्रति वाटर कूलर रोके



नगर पालिका परिषद ने कार्यदायी संस्था के मरम्मत के नाम पर तीन लाख रुपये प्रति वाटर कूलर रोक लिए हैं। यह धनराशि तीन साल तक समय से मरम्मत होने के बाद ही भुगतान की जाएगी। इसके बावजूद मरम्मत के नाम पर खानापूरी ही की जा रही है। इसका खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ रहा है।





-कार्यदायी संस्था को कई नोटिस जारी करके मरम्मत के लिए कहा गया है। वह वाटर कूलरों की जांच करवाएंगे। यदि कार्यदायी संस्था मरम्मत नहीं करती, तो पालिका अपने स्तर से काम करवाने करवाकर ठंडा पानी मुहैया कराएगी।



-विनोद कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed