{"_id":"609015d68ebc3e8d2f36c855","slug":"rooney-was-caught-screwing-over-the-result-of-chursai-farrukhabad-news-knp626537929","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूनी चुरसाई के परिणाम को लेकर फंसा रहा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूनी चुरसाई के परिणाम को लेकर फंसा रहा पेंच
विज्ञापन
रूनी चुरसाई के परिणाम को लेकर फंसा रहा पेच
कमालगंज। काउंटर संख्या 17 पर रूनी चुरसाई की मतगणना के दौरान काफी देर तक पेच फंसा रहा। बाद में निर्वाचन अधिकारी ने खुद काउंटर पर पहुंचकर गणना कराई। तब फैसला हो पाया। पराजित प्रत्याशी आरओ टेबल पर बेहोश हो गई।
एक पक्ष के गणना एजेंट ने आरोप लगाया की पहले उनका प्रत्याशी 5 वोट से जीत रहा था। दूसरे पक्ष के कहने पर दुबारा मत गिने गए तो उनके 4 मत निरस्त कर दिए गए। इस पर एक मत से फिर भी जीत हो रही थी। बाद में फिर वोट गिने गए तो मत बराबर हो गए। लाटरी डालने के प्रस्ताव पर जीत रहे प्रत्याशी के समर्थकों ने विरोध कर दिया। मामला आरओ के पास लेकर पहुंचे तो वे गणना कराने पहुंचे।
निर्वाचन अधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा जय विजय सिंह ने बताया कि लाटरी डालने पर तैयार न होने पर वह काउंटर पर गए मतपत्रों की जांच में कुछ निरस्त होने योग्य मतपत्र गिन लिए जाने की बात सामने आई। इस पर निरस्त वाले 5 कन्नी व 3 कैमरा के मतपत्रों को हटा दिया गया। कैमरा चिह्न वाला प्रत्याशी विजयी रहा। पराजित प्रत्याशी प्रतिभा देवी आरओ टेबल पर बेहोश हो गईं। उन्होंने पुनर्मतगणना का पत्र दिया। लेकिन परिणाम नहीं बदला। कैमरा चिह्न वाले महावीर को ही विजेता रखा गया।