फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Robber sentenced to eight years

लुटेरे को आठ साल की सजा

Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Robber sentenced to eight years
फर्रुखाबाद। करीब 13 साल पहले हुई ट्रैक्टर-ट्राली लूट के मामले में विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश महेंद्र सिंह ने एक लुटेरे को आठ साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा है। अर्थ दंड अदा न करने पर लुटेरे को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मेरापुर क्षेत्र के चदुइया गांव निवासी भट्ठा मालिक अनुराग मिश्रा ने 30 मार्च 2008 को कायमगंज के लुधइया गांव में ईंटें भिजवाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर लोड कराई थी। ट्रैक्टर-ट्राली जाने के बाद वह कार से पीछे-पीछे गए। लुधइया गांव में ईंटें उतरवाने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली के साथ-साथ वह कार से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

अलादादपुर के पास मुकेश, बंटी उर्फ संदीप, सर्वेश मिले। इन्होंने ट्रैक्टर रोकने के लिए हाथ दिया। ट्रैक्टर रुकते ही अन्य लोग भी आ गए और चालक हवलदार को उतार कर ट्रैक्टर ट्राली लूटकर आरोपी भाग गए थे। भट्ठा मालिक अनुराग मिश्रा ने कायमगंज कोतवाली में मुकेश कुमार, बंटी उर्फ संदीप, सर्वेश, एक नाबालिग को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के बाद सर्वेश समेत 11 लोगों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। आरोपियों के अनुपस्थित होने के कारण सर्वेश की पत्रावली अलग कर दी गई। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिनाथ सिंह, केके पांडेय व अखिलेश कुमार ने दलीलें पेश कीं।

सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने सर्वेश को दोषी पाकर सजा और अर्थदंड से दंडित किया। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित करने का आदेश दिया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिनाथ सिंह ने बताया कि कुछ आरोपी जमानत लेने के बाद से अनुपस्थित हो गए। इस कारण सर्वेश की पत्रावली अलग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed