{"_id":"62853bf95bb9b22ea9755a4c","slug":"roadways-wifi-passenger-farrukhabad-news-knp69754529","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज पर वाईफाई बंद, नेट भी नहीं हुआ चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज पर वाईफाई बंद, नेट भी नहीं हुआ चालू
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद की ओर से रोडवेज यात्रियों को उपलब्ध कराई गई निशुल्क वाई-फाई सेवा एक महीना चलने के बाद सात महीने से बंद पड़ी है। विभागीय कामकाज के लिए लगा सिस्टम भी चालू नहीं हो सका है। लिपिक अपने मोबाइल से नेट कनेक्ट करके कंप्यूटर व लैपटॉप पर काम निपटा रहे हैं।
रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को निशुल्क वाई-फाई सेवा पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने करीब आठ महीने पहले शुरू कराई थी। करीब 30 दिन सेवा चलने के बाद बंद हो गई। इसके बाद सात माह से अभी तक नगर पालिका ने इस सेवा को शुरू कराने की जरूरत नहीं समझी। सरकारी धन खर्च होने के बावजूद दोबारा तकनीकी कमी दूर नहीं की गई।
राज्य सड़क परिवहन निगम ने बस स्टैंड और कार्यशाला में विभागीय कामकाज के लिए एक कंपनी की नेट सेवा ली। कंपनी ने नवंबर में बस स्टैंड पर केबल बिछाकर कुछ मशीनें लगा दी थीं। इसके बाद बिना टेस्टिंग किए ही कंपनी के कर्मचारी चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद कई बार संपर्क साधने के बाद भी आज तक दोबारा नहीं आए। एआरएम दफ्तर और एकाउंट विभाग में लगे कंप्यूटर व लैपटॉप पर ऑनलाइन विभागीय काम करने के लिए लिपिक अपने मोबाइल के डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
----
कोट...
वाईफाई सेवा सही करने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखेंगे। निजी कंपनी ने बस स्टैंड और कार्यशाला में केबल डालकर काम बंद कर दिया। अभी तक नेट सेवा शुरू न होने से लखनऊ मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।
- आरसी यादव, एआरएम, फर्रुखाबाद डिपो।