{"_id":"610834e78ebc3e844232b86e","slug":"roadways-union-threatened-to-go-on-strike-farrukhabad-news-knp6439507111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज यूनियन ने दी चक्का जाम की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज यूनियन ने दी चक्का जाम की धमकी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने समस्याओं का समाधान न होने पर चक्का जाम करने की धमकी दी है।
प्रबंध निदेशक को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा गया।
अध्यक्ष श्रीकृष्ण शुक्ला और मंत्री मनोज शुक्ला के नेतृत्व में एआरएम के माध्यम से ज्ञापन में संविदा चालक परिचालक को नियमित करने की माग की गई। इसके अलावा कार्यशालाओं में कलपुर्जों की खरीद करके शीघ्र ही गाड़ियों की मरम्मत करने, कार्यशाला में भर्ती में आईटीआई पास युवकों को प्राथमिकता देने व वेतन वृद्धि की मांग की गई। ज्ञापन में राज्य कर्मियों की तरह की निगम में भी डीए की सुविधा मांगी गई।
इसके अलावा तत्कालीन आगरा क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से की गई फर्जी पीआरडी भर्ती, स्थानांतरण में भ्रष्टाचार, पेड़ों का कटान आदि भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। कहा कि यदि संगठन की जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो चक्का जाम किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में पंकज मिश्रा, राघवेंद्र पाठक, प्रदीप वर्मा आदि थे।