{"_id":"624743674ae7a325210e8024","slug":"roadways-and-nekpur-main-road-jammed-for-hours-farrukhabad-news-knp6887990190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज और नेकपुर मुख्यमार्ग पर लगा घंटों जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज और नेकपुर मुख्यमार्ग पर लगा घंटों जाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। टेंपो, टैक्सी, ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और दोनों ओर से बसें आने से रोडवेज बस स्टैंड पर लंबा जाम लग गया। नेकपुर मुख्यमार्ग पर चौपहिया वाहन का पहिया खराब होने से आधा घंटा तक वाहन फंसे रहे। चटख धूप में फंसे वाहन सवार पसीना के तरबतर रहे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से जाम खुलवाया।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नेकपुर कलां के पास मुख्यमार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप का पहिया टूट गया। इससे बीच सड़क पर पिकअप खड़ी हो गई। इसी दौरान दोनों ओर से आए ट्रक और बसों समेत अन्य वाहन फंस गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल वाहन को सड़क के किनारे कराया। करीब आधा घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। दोपहर करीब 12 बजे रोडवेज बस स्टैंड पर एक साथ टेंपो, टैक्सी और ट्रक आ गए।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों ओर से रोडवेज बसें आने से जाम लग गया। कुछ ही देर में रामबाग स्थित पेट्रोल पंप तक लंबा जाम लग गया। वाहन फंसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पहुंची यातायात और आवास विकास चौकी पुलिस करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य करा सकी। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। चटख धूप में दोपहिया वाहनों, बसों में फंसे छोटे बच्चे पानी के लिए रोते रहे।