{"_id":"632ca67c634374591e129964","slug":"roads-streets-and-fields-are-inundated-due-to-heavy-rain-farrukhabad-news-knp7195585107","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से सड़कें, गलियां व खेत लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से सड़कें, गलियां व खेत लबालब
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मदारबाड़ी में भरा बारिश का पानी।संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। झमाझम बारिश से शहर की गलियां और निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। धान, मक्का व गन्ना की फसलों को फायदा होने से किसानों के चेहरे खिल गए।
लोग बारिश का लुत्फ उठाते दिखे। तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिली।
गुरुवार सुबह पांच बजे से शाम तक तीन बार झमाझम बारिश हुई। दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे। कुछ देर निकली धूप के दौरान खासी गर्मी रही।
शाम तीन और साढ़े चार बजे फिर हुई झमाझम बारिश से शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम, लिंजीगंज, लाल सराय, बीबीगंज पुलिया, भीकमपुरा, स्टेट बैंक गली, रस्तोगी मोहल्ला, पटेल पार्क, ढुइया आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया।
गलियों में कीचड़ भरने से लोग परेशान रहे। बारिश के वक्त लोग पानी में नहाते दिखे।
देहात क्षेत्र में बारिश से खेत लबालब भर गए। गन्ना, धान व मक्का की फसलों के लिए बरसात का पानी अमृत साबित हुआ।
किसानों को खासा फायदा हुआ। आसमान में घने बादल और बारिश से तापमान में खासी गिरावट आई। इससे गर्मी से राहत मिली।
फर्रुखाबाद। तेज हवाऔर बारिश से 33 केवी लाइन में आए फाल्ट से गंगापार क्षेत्र के 300 गांवों की दोपहर में बिजली गुल हो गई।
देर शाम तक फाल्ट ठीक न होने से आपूर्ति बाधित रही। शहर में न्यायालय फीडर तीन घंटे बंद होने से भी इलाकों में बिजली संकट बना रहा।
गंगापार क्षेत्र के चार उपकेंद्रों से 300 गांवों को बिजली दी जाती है। इन चारों उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन एक ही है।
गुरुवार दोपहर तेज हवा चलने और बारिश होने से 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से चारों उपकेंद्र बंद हो गए। बारिश थमने के बाद कर्मचारी फाल्ट को खोजन में लग गए।
विज्ञापन
देर शाम तक फाल्ट न मिलने से चारों उपकेंद्र ठप रहने से गांवों की बिजली चालू नहीं हो पाई।
वहीं फतेहगढ़ स्थित कुटरा उपकेंद्र से न्यायालय के लिए सेपरेट फीडर बना है। इसकी लाइन में फाल्ट होने से फीडर सुबह नौ बजे बंद हो गया।
दो घंटे तक फीडर चालू न होने पर एक्सईएन ब्रजभान सिंह को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने उपकेंद्र का निरीक्षण किया और फाल्ट ठीक कराकर बिजली चालू कराई।
शमसाबाद, नवाबगंज, कमालगंज क्षेत्र के कुछ गांवों की बिजली बारिश में आए फाल्टों से बंद रही।