फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   road accident,dead,farrukabad news,school prabhandhak,wife injured

मार्ग दुर्घटना में स्कूल प्रबंधक की मौत, पत्नी व एक घायल

Thu, 04 Mar 2021 05:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
road accident,dead,farrukabad news,school prabhandhak,wife injured
गांव नगला कलार में दुर्घटना के बाद लगा जाम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। हृदय रोग की दवा लेने फतेहगढ़ आ रहे कासगंज जिले के स्कूल संचालक की हादसे में मौत हो गई। पत्नी और गांव का एक छात्र घायल हो गया। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम नहीं रुके तो ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कासगंज जिले के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव किसौल निवासी इसरार अहमद (55) स्कूल चलाते थे। गुरुवार सुबह वह बाइक से हृदय रोग की दवा लेने फतेहगढ़ आ रहे थे। बाइक पर उनके साथ पत्नी भूरी (50) और गांव का छात्र यशपाल (19) भी था।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 10 बजे मऊदरवाजा थाने के गांव नगला कलार के पास इसरार की बाइक साइकिल से टकराकर पलट गई। हादसे में यशपाल, भूरी और इसरार अहमद घायल हो गए। साइकिल सवार भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एसडीएम कायमगंज नरेंद्र सिंह उधर से निकले। एसडीएम ने दुर्घटनास्थल पर अपनी गाड़ी रुकवाई फिर जरूरी काम का हवाला देकर चले गए। एसडीएम के न रुकने से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
सूचना पर कुछ देर बाद में थाना पुलिस पहुंची और टेंपो से भूरी और यशपाल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से इसरार अहमद को लोहिया पहुंचाया, जहां डॉ. गौरव मिश्रा ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि इसरार की मौके पर ही मौत हो गई थी, इसलिए उन्हें बात में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती भूरी को पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। भूरी ने बताया कि तीन बेटे मोहम्मद जावेद, निसार, जहीर और चार बेटियां हैं। इसरार पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। भाई शकूल खां और अलाउद्दीन की मौत हो चुकी है। शकूल अमेरिका में रहते थे।
मार्ग दुर्घटना में दो घायल
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला सातनपुर निवासी हर्ष यादव (24), नवाबगंज थाने के गांव गढ़िया बबुरारा निवासी संतोष (38) के साथ बाइक से पांचाल घाट बुधवार देर रात जा रहे थे। पांचालघाट चौराहे से कुछ पहले अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने कार से दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉ.अरिदमन सिंह ने संतोष को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed