{"_id":"56f583574f1c1b2502f14e08","slug":"rinku-rajesh-and-kicked-in-the-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगा दौड़ में राजेश व रिंकू ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांगा दौड़ में राजेश व रिंकू ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
तांगा दौड़ में भाग लेता प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दूसरे दिन इटावा-बरेली हाईवे पर हुई तांगा दौड़ में कमालगंज के राजेश और नोनमगंज पांचालघाट के रिंकू ने बाजी मारी। दौड़ के दौरान घोडे़ के हाईवे से नीचे गिरने पर तांगा चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर इटावा- बरेली हाईवे पर बजरंग ढाबे के बाहर तांगा चालक दौड़ के लिए एकत्र हुए। पहली तांगा दौड़ पांचाल घाट के नोनमगंज निवासी रिंकू और मुरहास कन्हैया निवासी प्रदीप के घोड़ों के बीच हुई। रामगंगा पुल से पांचालघाट पुल तक तांगा दौड़ हुई। पहली दौड़ पर 10 हजार रुपये की बाजी तय की गई। नोनमगंज के रिंकू ने बाजी जीती। दूसरी दौड़ कमालगंज के राजेश और पांचालघाट के राजू के बीच तय हुई। दौड़ पर 12 हजार रुपये की बाजी लगी।
विज्ञापन
दौड़ के दौरान हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक का कट लगने से राजू का घोड़ा सड़क से नीचे जा गिरा। इससे तांगा चालक राजू व उसका घोड़ा चुटहिल हो गया। यह दौड़ कमालगंज के राजेश ने जीती। कमेटी के सदस्य सोनू मिर्जा ने विजेताआें को पुरस्कृत किया। इस मौके पर दीपक, राजू, रजनीश, बबलू, मोहनीश, सूरजपाल, बंटी, राहुल और मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन