{"_id":"5d9890548ebc3e017941f83b","slug":"reward-caught-in-case-of-gokshi-farrukhabad-news-knp5178081169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के मामले में ईनामी बदमाश मुठभेड़ में दबोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी के मामले में ईनामी बदमाश मुठभेड़ में दबोच
विज्ञापन
हर कोतवाली में पत्रकार वार्ता करते एएसपी व पीछे टीशर्ट पहने पुलिस हिरासत में खड़ा आरोपी।
- फोटो : FARRUKHABAD
घर के बाहर घूमती पालतू गाय को चुराकर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ कर 10 हजार रुपये के इनामी को दबोच लिया। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने शनिवार को पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
शहर कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि सोता बहादुरपुर से गाय को चुराकर हत्या करने का आरोपी इनामी बदमाश राजू उर्फ राजिक अली पुत्र अली मोहम्मद निवासी सोता बहादुरपुर गंगा के उत्तरी छोर स्थित कटरी में है। इस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर ली।
कोतवाली में एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बदमाश ने अपने को घिरा देख पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस पार्टी ने खुद को बचाकर अभियुक्त को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को गांव की ही नन्हीं देवी की गाय घूम रही थी।
विज्ञापन
उसने गांव के ही अपने साथी इरफान पुत्र असगर व कल्लू पुत्र जमादार के साथ उसे पकड़ लिया। उसे मारने के बाद सिर गंगा में बहा दिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, चाकू, रस्सी, लकड़ी का टुकड़ा, बाइक, मोबाइल और 720 रुपये बरामद किए।
उस पर हत्या के प्रयास समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल देवेंद्र दुबे, पांचालघाट चौकी प्रभारी आरके शर्मा शामिल रहे।