{"_id":"5fa18eb68ebc3e9be83ae808","slug":"revenue-personnel-should-handle-dispute-related-to-priority-farrukhabad-news-knp592264234","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड संबंधी विवाद प्राथमिकता से निपटाएं राजस्व कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड संबंधी विवाद प्राथमिकता से निपटाएं राजस्व कर्मी
विज्ञापन
कायमगंज तहसील में समस्याएं सुनते डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी डॉ. अनिल मिश्रा।
- फोटो : FARRUKHABAD
चकरोड संबंधी विवाद प्राथमिकता से निपटाएं राजस्व कर्मी
कायमगंज। नगर के एलवाई डिग्री कॉलेज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने चकरोड की पैमाइश संबंधी विवादों की संख्या बढ़ती देख कहा सभी राजस्व कर्मी इन विवादों को प्राथमिकता से निपटाएं और पक्षपात न करें। एक मामले में उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को फटकार लगाने के साथ ही सही से काम करने की ताकीद दी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल मिश्रा की मौजूदगी में मंगलवार को समाधान दिवस में हाजीपुर गांव निवासी सोवरन सिंह ने चकरोड की पैमाइश में क्षेत्रीय लेखपाल पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने लेखपाल को फटकार लगाई और कहा कि सभी राजस्व कर्मी चकरोड की पैमाइश गुणवत्तापूर्ण करें।
अगर चकरोड के बीच कोई पेड़ आए तो उसे नियमानुसार कटवा दें। गांव छिछौनापुर निवासी ब्रह्मानंद ने गांव के अन्य किसान पर सिंचाई का गूल काटने का आरोप लगाया। गांव बराबिकू निवासी रामकिशन ने कहा कि गांव की साधन सहकारी समिति में 21 अप्रैल 2018 को 30 क्विंटल गेहूं बेंचा था।
विज्ञापन
इसका आज तक उन्हें भुगतान नहीं हुआ है। सीएमओ वंदना यादव, परियोजना निदेशक राजमणि वर्मा, एसडीएम सुनील कुमार, सीओ राजवीर सिंह गौर, तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी प्रधान ने नहीं छोड़ा खलिहान
कायमगंज। गांव सलेमपुर दूदेमई निवासी रोहित यादव ने शिकायत की कि गांव में खलिहान की भूमि पर ग्राम प्रधान इलियास उर्फ बाबा व उनके भतीजे मुशायद उर्फ शीलू ने टीन शेड डालकर कब्जा कर लिया है। लेखपाल ने उन पर 8 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बावजूद कब्जा बरकरार है। आरोप है कि प्रधान ने अपने दरवाजे के सामने आम रास्ते को बंद कर टीन शेड डाल लिया है।
बेटे ने पिता पर लगाया देश विरोधी होने का आरोप
कायमगंज। गांव गऊ टोला निवासी गुलजार ने डीएम के सामने पेश हुए और कहा कि उनके पिता व अन्य भाई नमाज पढ़ रहे थे। नमाज में वे कश्मीर की आजादी की दुआ कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके पिता व दो भाइयों ने उसे पीटा और गला दबाने का प्रयास किया। इस पर एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
फोटो- 10,
साहब पेट की खातिर स्ट्रीट वेंडर का लोन दिलवा दो
सदर तहसील : 72 शिकायतों में सात निस्तारित
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सदर तहसील में बजरिया हरलाल के अरविंद कुमार ने सीडीओ के सामने फरियाद की। बोले, निजी स्कूल में शिक्षक था। लॉकडाउन से स्कूल बंद, तो नौकरी चली गई। अब अपने घर के सामने ही कुछ काम करना चाहते हैं। इसके लिए स्ट्रीट वेंडर योजना में 10 हजार लोन लेने का प्रयास किया, तो उन्हें बैंक से दुत्कार मिली। सीडीओ ने एलडीएम को शीघ्र उन्हें लोन दिलाने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसडीएम अनिल कुमार की मौजूदगी में कुल 73 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें से सात का ही निस्तारण किया जा सका। इस दौरान सीओ राजवीर सिंह भी मौजूद रहे।
फोटो- 27
कोरोना जांच के लिए नमूना देने के बाद मिला तहसील में प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतपुर। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के वक्त किसी को भी कोरोना जांच के नमूना दिए बिना अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। अफसरों के सामने 53 फरियादी पहुंचे, इनमें से सभी पीड़ितों को मायूसी ही हाथ लगी। एसडीएम बृजेंद्र कुमार के सामने सबसे ज्यादा शिकायतें चकमार्ग खुलवाने, पट्टे की जमीन से कब्जे की पहुंची। उगरपुर की रामदेवी, रामवीर, अरविंद कुमार, रामकिशन, जय वीर, वीरेंद्र ,विनोद कुमार, शिवकुमार कटरी सुंदरपुर के सर्वेशा, अतर सिंह, शैलेंद्र कुमार ने अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिए। नयागांव हुसैनपुर हड़ाई के राजीव कुमार, चाचूपुर के इंद्रपाल, नगला केवल शिशुपाल, हरसिंहपुर गहलवार की छोटी बिटिया ने भी फरियाद की।
447 लोगों के लिए नमूने
सीएचसी राजेपुर प्रभारी डॉ. प्रमित राजपूत, लैब टेक्नीशियन अवधेश मिश्रा, विवेक कुमार ने तहसील पहुंचे 447 लोगों के नमूने लिए। डॉ. प्रमित राजपूत ने बताया, नमूने देने वालों में तहसील आने वाले लोग भी शामिल रहे।