फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retired soldier's son dies under suspicious circumstances

सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 09 Dec 2020 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier's son dies under suspicious circumstances
सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के चार युवकों पर धान बिक्री के 30 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गांव हजरतपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक वेदराम शाक्य का 35 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह मंगलवार देर शाम गांव की एक गली में परिजनों को बेहोश पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. शिवप्रकाश ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पिता ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

इसमें कहा कि मंगलवार शाम उनका पुत्र बाजार से 30 हजार रुपये धान बिक्री के लेकर आया था। तभी गांव के चार युवक उसे घर से बुला ले गए। जब काफी समय तक वह नहीं लौटा तो उसकी तलाश के लिए निकले। तब देखा आरोपी उसे अपने घर में मारपीट कर गांव की सड़क पर डाल रहे हैं। वहां जाकर उन्हें ललकारा तो वे गालीगलौज कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने 30 हजार रुपये व मोबाइल छीनकर उसके बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। कोतवाली में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सुरेंद्र गांव में परिजनों के साथ खेती करता था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी आरती ने 6 माह पूर्व एक पुत्र व एक पुत्री को जन्म दिया था। एसआई रहीस खां ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed