फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retired pharmacist's son selected in PCS

Farrukhabad News: सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट के बेटे का पीसीएस में चयन

Fri, 07 Apr 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 07 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Retired pharmacist's son selected in PCS
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास काॅलोनी निवासी रिटायर्ड फार्मासिस्ट के बेटे का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चयन हो गया। परीक्षा का परिणाम आते ही परिवार में खुशियां छा गईं। पीसीएस में चयन से अभिनेंद्र ने जिले का नाम रोशन कर दिया है।
विज्ञापन

रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट प्रभुदयाल के पुत्र अभिनेंद्र सिंह ने आवास विकास काॅलोनी स्थित अखिल भारतीय सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा पांच तक पढ़ाई की। इसके बाद सेंट एंथोनी से इंटरमीडिएट किया। वर्ष 2020 में एमएनआईटी प्रयागराज से बी-टेक किया। दिल्ली में कोचिंग कर तैयारी करने लगे। वर्ष 2022 पीसीएस परीक्षा में शामिल हुए। पहले प्रयास में ही परीक्षा पास कर ली।
विज्ञापन

अभिनेंद्र सिंह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। बहन प्रियंका 2016 के बैच की एसडीएम हैं। बड़ी बहन रोली प्राथमिक विद्यालय अजमतपुर में प्रधानाध्यापक हैं। सबसे छोटी बहन जागृति चौधरी प्राथमिक विद्यालय जोगराजपुर रामपुर में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। वह फतेहपुर में तैनात हैं। बड़े भाई डॉ.सुशेंद्र सिंह एमडी एनेस्थीसिया एंड डीएमआरडी गोल्ड मेडलिस्ट हैं। मां मौर्यश्री बढ़पुर ब्लाॅक क्षेत्र के गांव रसीदपुर की दो बार प्रधान रह चुकी हैं। बेटे का पीसीएस में चयन होने की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेंद्र पढ़ाई में शुरू से टॉपर रहे। अभिनेंद्र ने बताया कि पीसीएस में चयन से उन्हें सफलता की सीढ़ी मिल गई है। अभी आईएएस बनने का उन्हें सपना पूरा करना है। पिता प्रभु दयाल ने बताया कि अभिनेंद्र अभी दिल्ली में ही हैं। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामवीर शुक्ल ने अभिनेंद्र की कामयाबी पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed