फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retired clerk's son's body found in bushes

सेवानिवृत्त लिपिक के पुत्र का शव झाड़ियों में मिला

Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Retired clerk's son's body found in bushes
उबरी खेड़ा रेलवे ट्रैक के पास घटना स्थल पर विनय के परिजनों से पूछताछ करते सीओ अमृतपुर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। तीन दिन से लापता सेवानिवृत्त लिपिक के पुत्र का शव रविवार की दोपहर उबरीखेड़ा गुमटी स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। गश्त कर रहे कीमैन ने बदबू आने पर शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना गेटमैन को दी। प्रभारी निरीक्षक ने पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। एएसपी और व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब 12 बजे उबरीखेड़ा गुमटी संख्या 129सी से कीमैन अमित कुमार ट्रैक पर गश्त करते रजीपुर की ओर जा रहा था। गुमटी से करीब 200 मीटर दूर ट्रैक किनारे स्थित झाड़ियों से बदबू आने पर अमित ने जाकर देखा तो युवक का शव पड़ा था। उसने इसकी जानकारी उबरीखेड़ा गुमटी पर तैनात गेटमैन को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह, खुदागंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

शव के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। इस पर भोलेपुर की दुर्गा कॉलोनी निवासी लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त लिपिक रामरतन पांडेय ने परिजनों के साथ पहुंचकर शव की शिनाख्त बेटे विनय पांडेय (47) के रूप में की। रामरतन ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब दस बजे विनय घर से नोएडा जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। शनिवार को फतेहगढ़ कोतवाली में विनय की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी अजय प्रताप व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल ने विनय के पिता रामरतन से पूछताछ की। रामरतन की तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सुमनलता, मां मुन्नी देवी, पुत्र ध्रुव, प्रभु, पुत्री गौरांगी और भाई विजय पांडेय रो-रोकर बेहाल हो गए।

झाड़ियों में मिले युवक के शव के पास सैमसंग का कीपैड मोबाइल पड़ा मिला। पुलिस ने मोबाइल ऑन करने का प्रयास किया, लेकिन बैटरी न होने से चालू नहीं हो सका। पुलिस ने सड़क पर जा रहे युवकों को रोकर बैटरी मांगकर मोबाइल फोन चालू किया। इसके बाद इयरफोन मांगकर पुलिसकर्मी ने कॉल लगाकर विनय के पिता रामरतन को घटना की सूचना दी। शव तीन दिन पुराना होने से कीड़े पड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed