फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Retina checked, searched at the gate

Farrukhabad News: रेटिना जांची, गेट पर ली गई तलाशी

Mon, 13 Oct 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 13 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Retina checked, searched at the gate
फोटो-12, म्युनिस्पल इंटर कॉलेज में मुख्यगेट पर परीक्षार्थी की आंखों की रेटिना की जांच करते कर्म - फोटो : पुरानी बाजार ​स्थित दुकान के भीतर गत्तों में रखे पटाखे।
फर्रुखाबाद/कमालगंज। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुई। केंद्रों में अभ्यर्थियों के आंखों की रेटिना जांची गई। इसके साथ ही कड़ी तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

उधर, लगभग 40 प्रतिशत से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। परीक्षा देने वालों ने पेपर सरल बताया। रविवार सुबह की पाली में म्युनिस्पल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में मुख्यगेट पर ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जा रही थी। केंद्र प्रभारी गिरिजाशंकर मुख्यगेट पर मौजूद रहे। पेपर देने आने वाले अभ्यर्थियों की आंख की रेटिना जांची गई। परिचय पत्र भी गहनता से देखे गए।
विज्ञापन

बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली बार महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए बॉक्स बनाया गया था। इसमें महिला पुलिसकर्मी उनकी तलाशी ले रही थीं। बैग आदि सामान बाहर ही रखवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी व जीआईसी में भी सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। आरपी महाविद्यालय व फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। पहली पाली में सामान्य अध्ययन-प्रथम पेपर हुआ। 200 अंक के पेपर में 150 प्रश्न थे। प्रश्न के उत्तर के लिए दिए चार विकल्पों में से सबसे सही एक विकल्प भरना था। परीक्षा 16 केंद्रों में कराई गई।




पहली बार दिया पेपर
पुवायां के योगेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि उन्होंने पहली बार पीसीएस प्री का पेपर दिया। 90 प्रतिशत से ज्यादा प्रश्न तािर्कक आए थे। समय भी ज्यादा लगा। खाड़ी सहयोग परिषद का हिस्सा न होने वाले देश और लोकसभा अध्यक्ष के संबंध में प्रश्न थे।
80 से 90 प्रश्न सरल
खुटार से पेपर देने आए अमित ने कहा कि 150 प्रश्नों में 80 से 90 प्रश्न सरलता से हो गए। दूसरी पाली में होने वाले सामान्य अध्ययन- द्वितीय पेपर में 33 प्रतिशत पासिंग अंक लाने हैं। इसमें पास होने पर ही पहली पाली का पेपर जांचा जाएगा। इसी से मेरिट बनेगी।
3762 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

फर्रुखाबाद। सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा 2025 में 3762 अभ्यर्थियों ने भाग नहीं लिया। रविवार को हुई परीक्षा में जिले के 16 केंद्रों पर 6343 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीसीएस परीक्षा के लिए जिले में 6343 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इन्हीं अभ्यर्थियों को दोनों पालियों में परीक्षा देनी थी। दोनों पालियों की अनुपस्थिति देखी गई तो ऑलओवर 3762 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed