फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Residential surveyor said, how to do survey without records

Farrukhabad News: आवास के सर्वेयर बोले, बिना अभिलेख कैसे करें सर्वे

Tue, 07 Jan 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 07 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Residential surveyor said, how to do survey without records
ब्लाक सभागार में सर्वेयरों को प्रशिक्षण देते अधिकारी।  - फोटो : ब्लाक सभागार में सर्वेयरों को प्रशिक्षण देते अधिकारी।
कमालगंज। प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे व पात्र परिवारों का डाटा अपलोड करने के लिए मंगलवार को ब्लाक सभागार में सर्वेयरों को प्रशिक्षण दिया। परियोजना निदेशक ने कहा कि वर्तमान कच्चे मकान के साथ ही प्रस्तावित निर्माण स्थल की भी जियो टैगिंग होगी। प्रशिक्षण के दौरान कुछ सर्वेयर ने कहा कि बिना अभिलेख सर्वे कैसे करें।
विज्ञापन


परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने ब्लाक क्षेत्र के 40 सर्वेयरों को पीएम आवास के लिए सर्वे को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीरो गरीबी व आईजीआरएस में पात्र कोई लाभार्थी सर्वे में न छूटने पाए। 2018 की सूची में जो नाम ऑटो डिलीट हो गए। वह वर्तमान में पात्र होने पर शामिल किए जाएं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में खुले में बैठक का आयोजन कर लाभार्थी के स्वयं के सर्वे (सेल्फ सर्वे) की व्यवस्था का प्रचार किया जाए। जो व्यक्ति सेल्फ सर्वे करेगा। उसकी जानकारी सही या गलत होने की जांच सर्वेयर करेगा, लेकिन डिलीट करने का अधिकार नहीं होगा। नलकूप विभाग के सर्वेयर सुशील कुमार ने कहा कि परिवारों की सूची व अन्य अभिलेख दिलाए जाएं। इसके बिना सर्वे कैसे शुरू करें। इस पर बीडीओ त्रिलोकचंद शर्मा ने कहा कि पंचायत सहायक व सचिव से जरूरी रिकार्ड दिलाया जाएगा। पंचायत घर में इसके लिए बनाया गया रजिस्टर भी दिया जाएगा। तीन मिशन मैनेजर, छह नए सचिव व अन्य कर्मचारी दूसरे विभागों के सर्वेयरों के सहयोग के लिए लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी ने बताया कि जिले में सर्वे आरंभ हो गया है। पहले दिन जनपद में 29 परिवारों का डाटा अपलोड हुआ। देवेश सक्सेना ने तकनीकी जानकारी दी। इस दौरान गौरव सिंह, विजय राठौर भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed