फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Republic Day

शान ओ शौकत से फहराया तिरंगा

Thu, 28 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Republic Day

फर्रुखाबाद। जिले भर में मंगलवार को तिरंगा शान-ओ-शौकत से फहराया गया। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान परेड का उन्होंने निरीक्षण किया। जवानों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने परेड ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


एसपी राजेशकृष्ण, अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, प्रभारी जिला जज भूपेंद्र सहाय, कायमगंज चीनी मिल के उपाध्यक्ष डा. सुबोध यादव, सीएमओ डा. राकेश कुमार और पूर्व विधायक महरम सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके वंशजों को जिलाधिकारी ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उधर, पांचाल घाट स्थित रामनगरिया के प्रशासनिक कैंप में पूर्व विधायक महरम सिंह ने, रामनगरिया कोतवाली में प्रभारी शैलेंद्र मिश्र ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट फतेहगढ़ में जिला उपाध्यक्ष दिवाकरनंद दुबे ने झंडारोहण किया। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने फतेहगढ़ स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। मानव अधिकार संगठन के जिलाध्यक्ष अमित सक्सेना के आवास पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने झंडा फहराया। उधर मोहल्ला गढ़ी कोहना में समाजसेवी अजहर खां और मुदस्सिर खां ने ध्वजारोहण कर चाय का वितरण करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed