{"_id":"603fc8d98ebc3ee96d155e5a","slug":"report-sent-to-sp-after-missing-pistol-and-magazine-farrukhabad-news-knp6154084125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब पिस्टल व मैगजीन मिलने पर एसओ ने एसपी को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायब पिस्टल व मैगजीन मिलने पर एसओ ने एसपी को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
पांच माह से गायब सरकारी पिस्टल व मैगजीन के मिल जाने पर एसओ ने एसपी को रिपोर्ट भेज दी है। पिस्टल व मैगजीन के मिलने का तस्करा जीडी पर दर्ज कर उसको मालखाने में जमा कर दिया है। अब सेवानिवृत्त दीवान सहित अन्य कर्मचारियों को राहत मिल सकती है।
अमृतपुर थाने के दीवान शिशुपाल सिंह ने अक्तूबर 2020 में सेवानिवृत्त होने के बाद दीवान प्रेम शंकर यादव को चार्ज दिया था। उस दौरान पता चला कि मालखाने से एक पिस्टल व दस कारतूस से भरी मैगजीन गायब होने की बात सामने आई।
एसओ जसवंत सिंह ने इसकी रिपोर्ट तत्कालीन एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा को दी थी। एसपी ने सीओ अमृतपुर को जांच के आदेश दिए। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने कई एसओ व दीवान समेत मुंशियों के बयान दर्ज किए। इस मामले में एसपी अशोक कुमार मीणा ने तत्कालीन दीवान शिशुपाल समेत अन्य पुलिसकर्मियों को हर हालत में पिस्टल व मैगजीन तलाशने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
सोमवार को जनपद कानपुर थाना ककवन निवासी शिशुपाल थाने में पहुंचे और एसओ जसवंत सिंह को एक आवास के बाहर पिस्टल व मैगजीन पड़ी हुुई दिखाकर सुपुर्द कर दी।
पिस्टल के मिलने का तस्करा जीडी पर डालकर उसको मालखाने में जमा कर दिया गया। एसओ जसवंत सिंह ने इस घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट तैयार कर एसपी अशोक कुमार मीणा के पास भेज दी है। एसपी अवकाश पर हैं। उनके वापस आने के बाद ही कार्रवाई तय की जाएगी।