फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on two including board president of ambulance union

एंबुलेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र पर रिपोर्ट

Tue, 16 Mar 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Report on two including board president of ambulance union
एंबुलेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष समेत दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दोनाली लाइसेंसी बंदूक कंधे पर रखकर कानून का उल्लंघन करने के मामले में लखनऊ जीआरपी ने एंबुलेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है।
नौ मार्च को लखनऊ में 108, 102 जीवन दायिनी एंबुलेंस यूनियन की बैठक थी। उसमें यूनियन नेता शामिल होने गए थे। चारबाग जीआरपी ने सोमवार को एक मुकदमा दर्ज किया। इसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर चारबाग स्टेशन पर नौ लोगों के होने का एक फोटो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

इनें एक युवक कंधे पर बंदूक रखे था। इस फोटो की जांच जीआरपी के दरोगा विक्टर जेम्स ने की तो पता चला कि कंधे पर बंदूक रखे युवक एंबुलेंस यूनियन का कानपुर मंडल का अध्यक्ष नवाबगंज के गांव गनीपुर जोगपुर निवासी सलिल अवस्थी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदूक सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र आकाश यादव निवासी आवास विकास कालोनी फर्रुखाबाद व मूल निवासी माधौपुर थाना मऊदरवाजा के नाम है। फोटो में आकाश यादव भी है। दरोगा विक्टर जेम्स ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed