{"_id":"615f40e58ebc3e8ba8043fcc","slug":"report-on-four-including-woman-former-head-of-accountant-s-death-farrukhabad-news-knp6569474151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम की मौत में महिला, पूर्व प्रधान समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम की मौत में महिला, पूर्व प्रधान समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले मुनीम के भाई ने पुत्र की प्रेमिका, पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेमिका फोन पर सात लाख रुपये और तीन बीघा जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रही थी।
कन्नौज जिले के थाना विशुनगढ़ के गांव अल्हनापुर के मूल निवासी कमलेश दुबे शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में पुत्र सचिन, नितिन, सचिन की पत्नी शिवाली के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे।
फतेहगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने कमलेश और उनके दोनों बेटों, बहू पर कोर्ट के आदेश पर घर में पत्नी बनाकर रखने, दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज
कराया था। महिला कमलेश ने रुपये और खेत का बैनामा कराने का दबाव डाल रही थी। इसके चलते ही उन्होंने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
भाई राकेश दुबे ने तहरीर में बताया कि कमलेश ने महिला के घर जाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के बारे में पूछा था। महिला और गांव के रंजीत, पूर्व प्रधान सुरजीत वर्मा व विजय सिंह ने उनसे सात लाख रुपये, तीन बीघा खेत का बैनामा करने की मांग की। 26 सितंबर को सचिन की पत्नी के मोबाइल पर फोन कर महिला ने शीघ्र रुपये न देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। पांच अक्तूबर को कमलेश को कचहरी में बुलाकर महिला और उसके तीनों साथियों ने मुकदमा खत्म करने के एवज में सात लाख रुपये, तीन बीघा खेत और छह हजार रुपये महीना देने की शर्त रखी।
विज्ञापन
छह अक्तूबर को कमलेश के मोबाइल पर फिर महिला ने फोन किया। कमलेश ने यह बात घर पर बताई और फिर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूर्व प्रधान है भाजपा नेता
पूर्व प्रधान सुरजीत वर्मा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में सदस्य है। उसके खिलाफ करीब दो वर्ष पूर्व भी एक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा डीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने, शराब सहित पकड़े जाने के मुकदमे भी अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।