फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on consumer for installing illegal electricity line

Farrukhabad News: अवैध बिजली लाइन डलवाने में उपभोक्ता पर रिपोर्ट

Sat, 17 May 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Report on consumer for installing illegal electricity line
फर्रुखाबाद। बिना इस्टीमेट पास कराए ट्यूबवेल की लाइन डलवाने के मामले में अवर अभियंता ने उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिकरियों ने चेतावनी दी कि अवैध लाइन डालते मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव गुलरिया में बिना इस्टीमेट पास कराए ट्यूबवेल की लाइन डाली जा रही थी। अमर उजाला ने 11 मई के अंक में बिना इस्टीमेट डाली ट्यूबवेल की लाइन, अधिकारी अंजान व 13 मई के अंक में ट्यूबवेल के लिए लगाया गया ट्रांसफार्मर पहुंचा स्टोर शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर को अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए उपभोक्ता अहसन खां पुत्र स्व. दफेदार खां निवासी गुलरिया जहानगंज के खिलाफ थाना एटीपी फतेहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

जहानगंज बिजली उपकेंद्र के अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने अहसन खां के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि निजी नलकूप की जांच करने वे गुलरिया गांव गए थे। मौके पर पांच पोल खड़े थे। अन्य कोई लाइन सामग्री नहीं पाई गई। अहसन खां ने बताया कि उनके स्वयं के निजी नलकूप का कनेक्शन है।जेई ने अहसन खां द्वारा लाइन निर्माण में अवैध विद्युत सामग्री का प्रयोग करने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि उपभोक्ता गलत तरीके से निजी नलकूप की लाइन डलवा रहा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed