{"_id":"5d9a298b8ebc3e013b285e2f","slug":"report-on-6-vendors-in-weighing-box-including-sweets-farrukhabad-news-knp5181711153","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्बा सहित मिठाई तौलने में 6 मिष्ठान विक्रेता नपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिब्बा सहित मिठाई तौलने में 6 मिष्ठान विक्रेता नपे
विज्ञापन
ठिई की दुकान पर निरीक्षण करते बॉटमाप निरीक्षक।
- फोटो : FARRUKHABAD
शहर व फतेहगढ़ में बाट-माप अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डिब्बा सहित मिठाई तौलकर बेचने में 40 से 110 ग्राम की घटतौली में छह दुकानदार पकड़े गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान (बाट-माप) विजय कुमार ने टीम के साथ फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद में मिष्ठान भंडारों पर सघन जांच की। दो दिन के विशेष अभियान में कुल 26 मिठाई विक्रेताओं की जांच की गई। छह दुकानों पर डिब्बा सहित मिठाई की तौल होते मिली।
इसमें एक किलो मिठाई में 40 ग्राम से 110 ग्राम तक की कमी पाई गई। जबकि दो मिठाई विक्रेताओं के वेइंग उपकरण संबंधी सत्यापन प्रमाणपत्र प्रदर्शित न होने और मौके पर मौजूद न मिलने से विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
पहले दिन भोलेपुर, फतेहगढ़, रेलवे स्टेशन जबकि दूसरे दिन लाल गेट तिराहा, फर्रुखाबाद बस स्टेशन पर जांच की गई। इस दौरान मिठाई विक्रेताओं को भविष्य में सही मात्रा में तौल करने की चेतावनी दी गई।