{"_id":"58d954404f1c1b027c63e538","slug":"report-on-189-prisoners-39-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"189 बंदियों पर रिपोर्ट, 39 नामजद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
189 बंदियों पर रिपोर्ट, 39 नामजद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला कारागार फतेहगढ़ में रविवार को हुए उपद्रव, पथराव और तोड़फोड़ में निलंबित जेलर ने 39 नामजद और 150 अज्ञात बंदियों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पथराव से जेल अधीक्षक, सीडीओ समेत अन्य लोगों के घायल होने का जिक्र भी है।
जिला कारागार के निलंबित जेलर धर्मपाल सिंह ने बंदी अतुल, सतीश, प्रदीप, भीमा, मुजम्मिल, आदेश, डीके उर्फ धर्मेंद्र, कमलेश, टीटू, डिंपल, उमेश यादव, मुन्ना पंडित, रामू, रंजीत, बूटी, किशन, सर्वेंद्र, दीपक उर्फ बसंतू बाथम, टर्रा, छोटे लल्ला, बडे़ लल्ला, श्यौराज, विपिन गंगवार, बबलू कटियार, सुभाष, अफजल, नदीम, रिंकू, छोटे दुबे, सुआ लाल, जय सिंह, राहुल, मुन्नालाल, रमेश मिश्र, सीपू, रजत बाथम, सरदार, पड़कू, विपुल प्रताप व 150 अज्ञात बंदियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार सुबह नौ बजे चीफ हेड वार्डर ने वॉकीटॉकी सेट से बंदियों के उपद्रव करने की सूचना दी।
बंदी रक्षक संतोष दोहरे व गुलाब सिंह ने बताया कि बंदी अतुल, सतीश, प्रदीप के नेतृत्व में अन्य बंदियों ने मारपीट की। बंदी अतुल व सतीश को अवैध गतिविधियों के कारण अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस कारण उन्होंने मारपीट की। कुछ देर में बंदी जेलर कार्यालय की छत पर चढ़ गए और रोशनदान तोड़कर जेलर के कार्यालय में घुस गए। वहां अलमारी, चेस्ट बाक्स, सिक्योरिटी बांड तोड़, लैपटॉप तोड़ दिया।
विज्ञापन
अलमारी से रखा सरकारी कैश 10-15 हजार रुपये, सिक्योरिटी बांड बंदियों की जमा ज्वैलरी, घंड़ी, मोबाइल फोन लूट लिया। कई सरकारी पत्रावलियां फाड़ कर नष्ट कर दी। इस दौरान जानकारी कोतवाली फतेहगढ़ और डीएम व अन्य अधिकारियों को दी।
सीडीओ एनपी पांडेय, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह, एसपी सुभाष सिंह बघेल समेत अन्य अधिकारी और पुलिस बल जेल आया तो बंदियों ने अधिकारियों और पुलिस बल पर ईंट चलानी शुरू कर दी। ईंट लगने से जेल अधीक्षक राकेश कुमार, सीडीओ एनपी पांडेय घायल हो गए।
बंदी रक्षक संतोष दोहरे को भी घायल कर दिया गया। जेल अस्पताल में दवाइयां लूट लीं। दरवाजे, कूलर, गद्दों में आग लगा दी। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे व बाक्स, बैरकों की छत पर लगी पानी की टंकी तोड़ दी।
बाकी टाकी एंटीना टावर भी तोड़कर गिरा दिया। फतेहगढ़ कोतवाल अनूप कुमार निगम ने बताया कि जेलर की तहरीर पर बंदियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।