{"_id":"605b3d1c8ebc3ec8be5561b0","slug":"report-of-fraud-on-five-sacked-teachers-farrukhabad-news-knp619562924","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले पांच बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ जहानगंज, मेरापुर थाने व फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी करने के मामले में बर्खास्त हो चुकी फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला हाथी खाना निवासी प्राथमिक स्कूल सितौली की शिक्षिका शालिनी पाल, प्राथमिक स्कूल अजीजलपुर में तैनात रहे उसी गांव के कलीम खान, कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी प्राथमिक विद्यालय सिरौंज में तैनात रहे शिक्षक प्रभात आर्य के खिलाफ कमालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी मुन्ना लाल त्रिवेदी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
कायमगंज ब्लॉक के बीईओ ललित मोहन पाल ने जनपद संत रविदास नगर थाना रामपुर भिखारी के गांव बनकट निवासी मनमोहन चित्रवंशी के खिलाफ मेरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
इसमें कहा कि बीएड की फर्जी डिग्री से शिक्षक मनमोहन भर्ती हुए और प्राथमिक स्कूल गठवाया में तैनात थे। राजेपुर ब्लॉक के बीईओ रमेश चंद्र जौहर ने मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मौधा निवासी पूनम राठौर के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बीएड के फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल कर पूनम प्राथमिक स्कूल सरह में तैनात थीं।